Advertisement

थाना कैम्पियरगंज गोरखपुर दिनांक 07.05.2026* लूट का अपराध कारित करने के आरोप में 03 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से लूट का 13000 रुपया नगद, 01 अदद मोबाइल व घटना में प्रयुक्त 02 अदद मोटरसाइकिल बरामद*


थाना कैम्पियरगंज गोरखपुर दिनांक 07.05.2026*
लूट का अपराध कारित करने के आरोप में 03 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से लूट का 13000 रुपया नगद, 01 अदद मोबाइल व घटना में प्रयुक्त 02 अदद मोटरसाइकिल बरामद*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों कि गिरफ्तारी हेतु चलायें जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार सिंह थाना कैम्पियरगंज के नेतृत्व में मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 211/2026 धारा 304(2) भा0न्या0सं से संबंधित अभियुक्तगण 1.रविन्द्र निषाद 2.मुन्ना लाल मौर्य 3. गिरजेश यादव को गिरफ्तार किया गया, कब्जे से लूट का 13000 रुपये नगद, 01 अदद मोबाइल व घटना में प्रयुक्त 02 अदद मोटरसाइकिल बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 304(2) भा0न्या0सं0 को विलोपित करते हुए धारा 310(2),3(5),317(2) भा0न्या0सं0 की बढोत्तरी की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 25.04.2026 को वादी अपने मोटरसाइकिल से मेहदावल से पीपीगंज आ रहा था तभी रास्ते में मोटरसाइकिल सवार 03 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादी की मोटरसाइकिल को रोककर मारपीट करते हुए वादी के जेब में रखा हुआ 77000 रु0 नगद व मोबाइल छीन लिया गया । जिसके संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तों व अभियुक्ता का नाम व पता-*
1. रविन्द्र निषाद पुत्र ब्रहम्देव निषाद निवासी नरकटहा थाना पनियरा जनपद महराजगंज
2. मुन्ना लाल मौर्य पुत्र राम बुझरात निवासी साढ़े टोला भड़ारे थाना मेंहदावल संतकबीर नगर
3. गिरजेश यादव पुत्र सत्यदेव यादव ग्राम नौधरी थाना मेंहदावल संतकबीर नगर
*गिरफ्तारी के अभियोग का विवरण-*
मु0अ0सं0 211/2026 धारा 310(2), 3(5),317(2) भा0न्या0सं0 थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर
*बरामदगी –*
लूट का 13 हजार रु0 नगद व एक अदद मोबाइल
02 अदद घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल
*गिरफ्तारी के टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार सिंह थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर
2. निरीक्षक नीरज राय एसओजी प्रभारी मय टीम जनपद गोरखपुर
3. उ0नि0 पुरुषोत्तम आनन्द सिंह स्वाट प्रभारी मय टीम जनपद गोरखपुर
4. उ0नि0 छोटेलाल राय सर्विलांस प्रभारी मय टीम जनपद गोरखपुर
5. उ0नि0 अविरल मिश्रा थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर
6. उ0नि0 आशीष चौधरी थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर
7. कां0 अजीत कुमार थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर
8. कां0 विरेन्द्र सिंह यादव थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर
9. कां0 रितेश साहनी थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर

Janta Ka Sach News