Advertisement

एमएलसी के हाथों 48 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिले नियुक्ति पत्र 20 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिली स्मार्ट फोन की सौगात


एमएलसी के हाथों 48 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिले नियुक्ति पत्र
20 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिली स्मार्ट फोन की सौगात

ब्यरो रिपोर्ट मोहम्मद इस्लाम साप्ताहिक समाचार पत्र जनता का सच बहराइच

बहराइच 07 मई। विकास भवन सभागार में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एम.एल.सी. डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता के साथ जनपद अन्तर्गत बाल विकास परियोजना नगर में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त 83 पदों के सापेक्ष नव चयनित 48 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र एवं 20 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्ट फोन का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री निहारिका विश्वकर्मा, बाल विकास परियोजना अधिकारी नगर अनुज कुमार, बाल विकास परियोजना अधिकारी हुजूरपुर विमल कुमार सिंह व बाल विकास परियोजना अधिकारी, फखरपुर सुश्री अंजली गुप्ता सहित चयनित अभ्यर्थी व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

Janta Ka Sach News