Advertisement

भाजपा मंडल कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह


भाजपा मंडल कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
रिपोर्ट: अमित कुमार पांडे, क्राइम जनता का सच
भाजपा मंडल कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आज सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष अमर राय उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत संगठन के महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई, जिसके बाद बैठक का औपचारिक संचालन प्रारंभ हुआ।
बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, आगामी चुनावी रणनीति और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य अतिथि रवि राय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल में पार्टी की सफलता पर बधाई दी और कहा कि जिस उत्साह और रणनीति के साथ वहां जीत हासिल की गई है, उसी लक्ष्य और संकल्प के साथ उत्तर प्रदेश में भी चुनाव लड़ना होगा।
उन्होंने वर्ष 2027 के चुनाव का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं को फिर से उसी जोश और समर्पण के साथ मैदान में उतरने का आह्वान किया। बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और जनसंपर्क बढ़ाने का संकल्प लिया।
अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी चुनावों में जीत सुनिश्चित करने का विश्वास व्यक्त किया।

Janta Ka Sach News