
* थाना झंगहा जनपद गोरखपुर दिनांक 06.05.2026*
*हत्या का प्रयास करने के आरोप में 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी चौरीचौरा के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष झंगहा के नेतृत्व में उ0नि0 अशोक कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 253/2026 धारा 191(2),115(2),109(1),110,333,352,351(3) भा0न्या0सं0 से संबंधित अभियुक्तगण 1.सुधांशु राजभर पुत्र राम अशीस राजभर निवासी तेन्दुआ खुर्द थाना झंगहा जनपद गोरखपुर व 2. प्रिन्स पुत्र प्रभू राजभर निवासी ग्राम कालावन गोधौली थाना गौरीबाजार जनपद देवरिया को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 04.05.2026 को मोटरसाइकिल आगे पीछे करने की बात को लेकर अभियुक्तों द्वारा वादिनी व वादिनी के लड़के को जान से मारने की नीयत से चाकू व लाठी- डण्डा से मारा पीटा गया । जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता-*
1. सुधांशु राजभर पुत्र राम अशीस राजभर निवासी तेन्दुआ खुर्द थाना झंगहा जनपद गोरखपुर
2. प्रिन्स पुत्र प्रभू राजभर निवासी ग्राम कालावन गोधौली थाना गौरीबाजार जनपद देवरिया
*गिरफ्तारी के अभियोग का विवरण-*
मु0अ0सं0 253/2026 धारा 191(2),115(2),109(1),110,333,352,351(3) भा0न्या0सं0 थाना झंगहा जनपद गोरखपुर
*गिरफ्तारी की टीम-*
1. थानाध्यक्ष अनूप कुमार सिंह थाना झंगहा जनपद गोरखपुर
2. व0उ0नि0 अश्वनी कुमार चौबे थाना झंगहा जनपद गोरखपुर
3. उप निरीक्षक अशोक कुमार सिंह थाना झंगहा जनपद गोरखपुर
4. हे0कां0 पवन कुमार थाना झंगहा जनपद गोरखपुर
5. कां0 यादवेन्द्र यादव थाना झंगहा जनपद गोरखपुर
6. रि0कां0 विपुल यादव थाना झंगहा जनपद गोरखपुर


