
आज दिनांक 05 मई 2026 को जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ अमरेंद्र कुमार पौत्सायन के निर्देशानुसार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत बालिका शिक्षा एवं परिवार परामर्श विषय पर विकास खंड दुबहर के बसरिकापुर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के टी-शर्ट एवं टोपी वितरित कर रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से बालिका शिक्षा के महत्व एवं परिवार परामर्श से संबंधित संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।
इस कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शोभा श्रीवास्तव, समस्त स्टाफ, हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन की जिला मिशन समन्वयक अंजली सिंह, जेंडर स्पेशलिस्ट निकिता सिंह एवं विद्यालय की छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता की।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देना एवं परिवार स्तर पर सकारात्मक सोच विकसित करना रहा।


