Advertisement

ज्येष्ठ माह के प्रथम बड़े मंगलवार पर इंदिरा नगर में भव्य आयोजन हुआ–


ज्येष्ठ माह के प्रथम बड़े मंगलवार पर इंदिरा नगर में भव्य आयोजन हुआ–
इंदिरा नगर, लखनऊ में सत्य साईं बाबा मंदिर ट्रस्ट द्वारा प्रथम बड़े मंगलवार पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया ।
इस अवसर पर बी ब्लाक साईं बाबा मंदिर के संस्थापक अनिल सोनकर ने तन्मयता से सैकड़ों लोगों को प्रसाद वितरण कराया, प्रसाद वितरण में धीरज गिहार प्रदेश अध्यक्ष सहयोग विकास समिति, सुरेन्द्र कुमार सैनी महासचिव सहयोग विकास समिति, आर के शुक्ला,राकेश आदि सम्मानित लोग उपस्थित रहे।
आवासीय जन कल्याण समिति, सेक्टर 12 के अध्यक्ष सुभाष शर्मा, नवीन शर्मा द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, इस अवसर पर कड़ी चावल का वितरण किया गया इस अवसर पर कीर्ति चौधरी, धीरज गिहार, सुबोध कुमार,हेमंत मौर्य,अजय श्रीवास्तव, नितिन चौधरी, सुरेश चंद्रा सक्षम, रामपाल गुप्ता, सुशीला गुप्ता,नवीन सिंह, मनीष मिश्रा, महादेव रावत, सुनील त्यागी, रत्नेश कुमार रावत, राजेश पांडे,विनय सोनकर,राजेंद्र, आर के शुक्ला आदि सम्मानित लोग उपस्थित रहे।
इला स्वाभिमान संस्था द्वारा आयोजित जल सेवा में अध्यक्षा सुमन मनराल, सरोज कुलबे, मंजिला मोहिनी डपोला आदि ने भजन पूजन कर पूरी तन्मयता से प्रसाद वितरण किया

Janta Ka Sach News