
महराजगंज 5 मई 2026, उ0प्र0 मुख्यमंत्री मा 0 श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा उत्तर प्रदेश के शिक्षा मित्रों को मानदेय में बढ़ोत्तरी के उपरान्त शिक्षा मित्रों का सम्मान समारोह आयोजित कर ” पुरी हुई आस ” शिक्षा मित्रों में उल्लास कार्यक्रम में बढ़ोत्तरी मानदेय की डेमो चेक व लाईब सम्बोधित किया गया।
सम्मान समारोह का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रविकान्त पटेल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। उत्तर प्रदेश के एक लाख तिरालिस हजार शिक्षा मित्रों को दस हजार से 18 हजार मानदेय बढ़ोत्तरी के उपलक्ष्य में जनपद के 1775 शिक्षा मित्रों में 10 शिक्षा मित्रों को 18000 हजार का डेमो चेक देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मा0 पनियरा विधायक श्री ज्ञानेन्द्र सिंह व सदर विधायक श्री जयमंगल कन्नौजिया द्वारा सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराते हुए कहा कि जनपद में शिक्षा मित्रों द्वारा बच्चों की शिक्षा के प्रति अहम भूमिका/ योगदान दिया जा रहा है तथा इनके योगदान को देखते हुए सरकार ने मानदेय में बढ़ोत्तरी कर सम्मान की जीवनधारा में लाया गया है। आज प्राथमिक विद्यालय का शिक्षा में बदलाव आया है और उम्मीद भी जताई गयी कि शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर बच्चों को अच्छी शिक्षा दी जायेगी। विधायक पनियरा ने कहा कि पूर्व से प्राथमिक विद्यालय शिक्षा की निव है जिससे प्राथमिक विद्यालय से ही एक से एक वैज्ञानिक,आई ए एस, आईपीएस,आई एफ एस, जैसे अनेक उच्च पदों पर है। प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा मित्र व शिक्षकों द्वारा बच्चों के प्रति समर्पण के भाव से शिक्षा को बढ़ावा देने की आवश्यकता है जिससे प्राथमिक विद्यालय का पहचान बना रहे। बच्चों की यूनीफार्म एक होने से पहचाना नही जा सकता कि किस विद्यालय का बच्चा है बीच-बीच में अभीभावक से भी वार्ता कर बच्चों की बेहतरी व स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारियां प्राप्त व देना चाहिए।
उक्त अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह,जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा, बेसिक शिक्षा अधिकारी।ऋध्दी पाण्डेय सहित शिक्षक व शिक्षा मित्र व अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


