
महराजगंज, 05 मई 2026, जिलाधिकारी श्री संतोष कुमार शर्मा को आज कलेक्ट्रेट सभागार में भावभीनी विदाई दी गई। विदाई समारोह में सभी वक्ताओं ने उनके कार्यप्रणाली व व्यक्तित्व की भूरी-भूरी प्रशंसा की पुलिस अधीक्षक श्री शक्ति मोहन अवस्थी ने जिलाधिकारी महोदय के साथ अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि इनकी ऊर्जा और दूसरों के प्रति सम्मान की भावना सबको प्रभावित करती है। मेरा एसपी के रूप में यह पहला जिला है और मैने सर से मार्गदर्शन के लिए कहा था। उसके बाद हर समय सर ने सभी विषयों पर अपनी सलाह दी। सर कठिन से कठिन समय में भी बेहद शांत बने रहते हैं। उन्होंने जिलाधिकारी महोदय को उनके अग्रिम कार्यकाल के लिए शुभकामना दिया।
मुख्य विकास अधिकारी श्री महेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि जिलाधिकारी महोदय बेहद सकारात्मक व्यक्ति हैं। एक अधिकारी से इतर भी जिलाधिकारी महोदय का व्यक्तित्व बेहद सहज व सहयोगात्मक है। उन्होंने कभी किसी परिस्थिति में किसी अधिकारी के विरुद्ध सख्त शब्दों का प्रयोग नहीं किया। सर ने तकनीकी का समावेश करते हुए शासकीय कार्यों को प्रभावी बनाया। जनसुनवाई से लेकर फॉर्मर रजिस्ट्री तक में जिलाधिकारी महोदय के नवाचारी प्रयोग ने कार्यों को प्रभावी बनाया है। अपर जिलाधिकारी डॉ प्रशांत कुमार ने कहा कि एक प्रशासनिक अधिकारी में तीन गुणों की अपेक्षा की जाती है। अधिकारी संवेदनशील हो, ऊर्जावान हो और अच्छा इंसान हो। डीएम साहब में तीनों गुण कूट–कूट कर भरे हैं।
अन्य अधिकारियों ने भी जिलाधिकारी महोदय के व्यक्तित्व व सहयोग की चर्चा करते हुए उनके मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम का संचालन परियोजना निदेशक रामदरश चौधरी ने किया।
इस अवसर पर सभी जिलास्तरीय अधिकारी और कलेक्ट्रेट के कर्मचारी उपस्थित रहे।


