_ग्राम रथ अभियान-2026*_
*गांव-गांव पहुंच रही योजनाओं की जानकारि
_ग्राम रथ अभियान-2026*_
*गांव-गांव पहुंच रही योजनाओं की जानकारि
प्रथम सप्ताह जिले की 136 ग्राम पंचायतों में पहुंचे ग्राम रथ
जनता का सच
सेट चीफ राधामोहन अग्रवाल
सवाई माधोपुर, 5 मई। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं ‘ग्राम-2026’ (ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट) के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से संचालित ग्राम रथ अभियान जिले में प्रभावी रूप से संचालित हो रहा है। अभियान के तहत एलईडी मोबाइल वैन के माध्यम से ग्रामीण अंचलों में योजनाओं की जानकारी सरल, आकर्षक एवं प्रभावी तरीके से आमजन तक पहुंचाई जा रही है।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि प्रथम सप्ताह जिले की 136 ग्राम पंचायतांे में रथों द्वारा गांवों में योजनाओं की जानकारी दी गई। अब तक सवाई माधोपुर की 31, खण्डार की 35, गंगापुर सिटी की 27 एवं बामनवास की 43 ग्राम पंचायतों में रथ पहुंचे है। ग्राम रथ अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जिले की श्यामपुरा, ओलवाड़ा, क्यारदा कलां, बाजोली, बालेर, पिपलाई, खेड़ली, हिंगोटिया, आस्ट्रॉली एवं अहमदपुरा सहित 17 ग्राम पंचायतों में एलईडी वैन के माध्यम से योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।
*ग्रामीणों में उत्साह, महिलाओं और युवाओं की बड़ी भागीदारी, प्रचार सामग्री से हो रहे जागरूक:* – ग्राम रथ अभियान को लेकर प्रथम सप्ताह में ही ग्रामीणों में विशेष उत्साह है। संध्या चौपालों में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं युवा भाग ले रहे हैं। संध्या चौपालों और रथ अभियान के दौरान पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास, कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, सहकारिता सहित 13 विभागों की योजनाओं की जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध करवाई गई। संबंधित विभागों के अधिकारियों ने मौके पर उपस्थित रहकर ग्रामीणों को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं लाभों के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया। जिससे आमजन को योजनाओं का समग्र लाभ मिल रहा है। इसके साथ ही प्रचार सामग्री, पुस्तिकाएं एवं पेम्फलेट वितरित कर योजनाओं के प्रति स्थायी जागरूकता बढ़ाई जा रही है। कला जत्थों की प्रस्तुतियों एवं ऑडियो-वीडियो माध्यम से योजनाओं का रोचक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है,
*संवाद एवं समस्या समाधान का प्रभावी मंच साबित हो रहे रथ:-* ग्राम रथ अभियान केवल सूचना प्रसार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह ग्रामीणों के लिए संवाद एवं समस्या समाधान का प्रभावी मंच भी बनकर उभर रहा है। अभियान के दौरान सम्पर्क पोर्टल एवं मौके पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है तथा जटिल मामलों को प्राथमिकता से संबंधित विभागों तक पहुंचाया जा रहा है। रथों पर सुझाव पेटिका के माध्यम से ग्रामीणों के सुझाव भी संकलित किए जा रहे हैं, जिससे शासन तक सीधा फीडबैक पहुंच रहा है।
जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे ग्राम रथ अभियान के दौरान अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें तथा पात्रता अनुसार लाभ उठाएं।
—000—