Advertisement

थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा कार्यवाही करते झपटमारी के मामले में 02 अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार।


*थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा कार्यवाही करते झपटमारी के मामले में 02 अभियुक्तो को
किया गया गिरफ्तार।
प्रदीप मिश्रा
01 चेन पीली धातु व घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल बरामद*

पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में जनपद संतकबीरनगर मे अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली खलीलाबद पुलिस द्वारा आज दिनांक 05.05.2026 को मु0अ0सं0 348/2026 धारा 304(2)/352/317(2) बीएनएस में वाँछित 02 अभियुक्तगण नाम पता 01. सर्वेश उर्फ विवेक पुत्र गंगाराम 02. शिवआत्मा कुमार उर्फ छोटू पुत्र परमात्मा निवासीगण मटिहना थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को केरमुआ चौराहा के पास से छिनैती की 01 अदद चेन व घटना में प्रयुक्त 01 अदद मोटरसाइकिल (रजि0नं0 यू0पी0 58 सी0 9420) के साथ गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः-*
01. सर्वेश उर्फ विवेक पुत्र गंगाराम निवासी मटिहना थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
02. शिवआत्मा कुमार उर्फ छोटू पुत्र परमात्मा निवासी मटिहना थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
*बरामदगी का विवरणः-*
 01 अदद चेन पीली धातु ।
 घटना में प्रयुक्त 01 अदद मोटरसाइकिल (रजि0नं0 यू0पी0 58 सी0 9420) ।

विदित हो कि थाना कोतवाली खलीलाबाद पर दिनांक 04.05.2026 को लिखित प्रार्थनापत्र दिया गया कि वादी की पुत्री जो खलीलाबाद में ट्यूशन पढ़ने जा रही थी कि कटेहवा तिराहा के पास 02 व्यक्तियों द्वारा गले में पहनी चैन छीन कर भाग गये । प्रार्थनापत्र के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर अभियोग पंजीकृत किया गया था । थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में कार्यवाही कर उक्त अभियुक्तो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।

Janta Ka Sach News