Advertisement

बलिया में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, अधिकारियों की बैठक आयोजित*


*संजीव सिंह*

*बलिया में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, अधिकारियों की बैठक आयोजित*

बलिया। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर जनपद में आगामी 9 म ई राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में मंगलवार को एडीआर भवन, दीवानी न्यायालय परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के सचिव श्री चन्द्र प्रकाश तिवारी ने की। यह बैठक माननीय जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री अनिल कुमार झा के आदेशानुसार आयोजित हुई। बैठक मे अधिकारियों से लंबित मामलों के अधिकतम निस्तारण पर जोर दिया। सचिव श्री तिवारी ने उपस्थित उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्राधिकार के राजस्व वादों को सुलह-समझौते के आधार पर अधिक से अधिक संख्या में निपटाने का प्रयास करें।
इसके साथ ही लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी विशेष बल दिया गया। अधिकारियों से कहा गया कि वे स्थानीय स्तर पर जनसहयोग प्राप्त कर आम जनता को लोक अदालत के प्रति जागरूक करें और लोगों को अपने मामलों का निस्तारण सुलह-समझौते के माध्यम से कराने के लिए प्रेरित करें। बैठक में सदर, बेल्थरारोड, बांसडीह, बैरिया, रसड़ा और सिकंदरपुर के उपजिलाधिकारी एवं तहसील विधिक सेवा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Janta Ka Sach News