Advertisement

मा. विधायक सिसवा की पत्नी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।*


*मा. विधायक सिसवा की पत्नी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।*
महराजगंज, दिनांक 04 मई 2026, आज जनपद महराजगंज में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा सिसवा विधायक श्री प्रेम सागर पटेल जी की दिवंगत धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमती विंद्रावती देवी जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। माननीय मुख्यमंत्री जी निर्धारित कार्यक्रम के तहत सायंकाल ग्राम पंचायत पिपरा बाबू स्थित विधायक सिसवा के पैतृक आवास पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत आत्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने विधायक श्री प्रेम सागर पटेल से मुलाकात कर घटना के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इस दुखद घड़ी में सभी लोग परिवार के साथ हैं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की। मा. सिसवा विधायक श्री प्रेम सागर पटेल जी की धर्मपत्नी श्रीमती विंद्रावती देवी जी का निधन वृंदावन में दिनांक 23 अप्रैल 2026 को हृदयाघात पड़ने के कारण हो गया था। उनका अंतिम संस्कार स्थानीय त्रिमुहानी घाट पर विधि-विधान के साथ संपन्न किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे थे। आज आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों की भी उपस्थिति रही। श्रद्धांजलि सभा में पनियरा विधायक श्री ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक श्री जयमंगल कन्नौजिया तथा नौतनवा विधायक श्री ऋषि त्रिपाठी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में विधायक सिसवा के परिजनों में उनके पुत्र धर्मवीर पटेल, कर्मवीर पटेल, धीरज पटेल तथा पुत्रवधुएं रुचि पटेल, ज्योति पटेल और अनुराधा पटेल सहित परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर दिवंगत आत्मा की स्मृति में श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी पुण्य स्मृतियों को याद किया। श्रद्धांजलि में सभी लोग भावमय थे। उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट की।

Janta Ka Sach News