
कुशालगढ़ पार्क में लगा स्वास्थ्य का महाकुंभ, 150 लोगों ने उठाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर का लाभ
जनता का सच
स्टेट चीफ राधामोहन अग्रवाल
गंगापुर सिटी के हायर सेकेंडरी स्कूल के पास स्थित कुशालगढ़ पार्क में कुशालगढ़ क्लब, सी पी हॉस्पिटल और नेक्सजेन हेल्थ वेलनेस के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क चिकित्सा जांच एवं परामर्श शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 150 लोगों ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सी पी हॉस्पिटल की टीम का दुपट्टा पहनाकर सम्मान करते हुए किया गया। कुशालगढ़ क्लब के चेयरमैन राजा लक्ष्मी कांत शर्मा ने बताया कि क्लब द्वारा हर माह “स्वस्थ आपके द्वार” अभियान के तहत इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जाते हैं।
शिविर में डॉक्टर क्षितिज गुप्ता और सी पी हॉस्पिटल की टीम ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। साथ ही बी पी, शुगर, वेट की निःशुल्क जांच की गई। वहीं नेक्सजेन हेल्थ वेलनेस के निदेशक समीर पायलेट ने एक्यूप्रेशर पद्धति से लोगों की जांच कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी सुझाव दिए, जो आकर्षण का केंद्र रहा।
पार्क में आए शहरवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कुशालगढ़ क्लब और सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर क्लब के वरिष्ठ सदस्य राधामोहन अग्रवाल, गुलशन नागी, वीरेंद्र जंगम, रोहित गुप्ता और विवेक खंडेलवाल ने क्लब की सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी।
अंत में सी पी हॉस्पिटल एवं नेक्सजेन हेल्थ वेलनेस की टीम को प्रतीक चिन्ह भेंट कर शिविर का समापन किया गया। इस मौके पर कुशालगढ़ क्लब चेयरमेन राजा लक्ष्मीकांत शर्मा, वरिष्ठ सदस्य राधामोहन अग्रवाल संरक्षक वेद प्रकाश पोरवाल, पुरषोत्तम प्रजापत,वीरेंद्र जंगम,रोहित गुप्ता, वरिष्ठ सदस्य गुलशन नागी, अंकित शर्मा,विवेक खंडेलवाल सी पी हॉस्पिटल टीम से अंकित शर्मा,मिथलेश,गिरधारी गुप्ता,सोनू शर्मा,समीर पायलेट ,बंटी खान, गुड मॉर्निंग हैप्पीनेस ग्रुप के संरक्षक सुरेश चंद गुप्ता,विष्णु गुप्ता, कैलाश चंद गुप्ता,महेश गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे।


