Advertisement

यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम2026: प्रदेश में छठवां तथा सातवां स्थान पाकर छात्राओं ने बढ़ाया जिले तथा विद्यालय का गौरव, DM ने किया सम्मानित


यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम2026: प्रदेश में छठवां तथा सातवां स्थान पाकर छात्राओं ने बढ़ाया जिले तथा विद्यालय का गौरव, DM ने किया सम्मानित
[तेतरी बाजार सिद्धार्थ नगर]: यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणामों में रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज तेतरी बाजार सिद्धार्थ नगर की होनहार छात्राओं श्रद्धा पांडे ने प्रदेश की मेरिट सूची में छठवां स्थान (6th Rank) तथा आस्था ओझा ने प्रदेश की मेरिट सूची में सातवां स्थान (7th rank)हासिल कर जनपद तथा विद्यालय का नाम रौशन किया है। इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए जिला अधिकारी (district magistrate) शिव शरण अप्पा जी एन द्वारा मेधावी को कलेक्ट्रेट कार्यालय में सम्मानित किया गया।
इस सम्मान समारोह में जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS), विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती उमा सिंह जी और परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। पूरे जिले में श्रद्धा पांडे तथा आस्था ओझा की इस सफलता की चर्चा है और हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है।

Janta Ka Sach News