Advertisement

कालीसिल नदी में डूबने से बुजुर्ग की मौत


कालीसिल नदी में डूबने से बुजुर्ग की मौत
जनता कासच
स्टेट चीफ राधामोहन अग्रवाल
कैलादेवी कालीसिल नदी में डूबने से शनिवार सुबह एक बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना पर थानाधिकारी रामवतार मीना एवं डीवाईएसपी मीना मीणा मौके पर पहुंचे और स्थिती का जायजा लिया। स्थानीय गोताखोर सागर निषाद द्वारा मृतक का शव नदी से निकाला गया। सहायक उपनिरीक्षक रामवीर सिंह ने बताया कि मृतक भुल्ले जाटव उम्र करीब 65 बर्ष निवासी अकोलपुरा हाल निवासी कैलादेवी है जो कैलादेवी में किराए से रहकर सिंदूर बेचकर जीवन यापन करता था। कालीघाट पर नदी में नहाते समय डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

Janta Ka Sach News