Advertisement

थाना कोतवाली जनपद बलिया पुलिस द्वारा हत्या से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अदद DBBL 12 बोर गन बरामद ।*


कमलेश ओझा ब्यूरो चीफ बलिया

*थाना कोतवाली जनपद बलिया पुलिस द्वारा हत्या से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अदद DBBL 12 बोर गन बरामद ।*

*पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी बलिया संजय वर्मा के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर मो0 उस्मान के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम को मिली सफलता ।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 01.05.2026 को शिवपुर दियर पाण्डेय डेरा शादी समारोह के दौरान समय करीब 09.00 बजे रात को अभियुक्त के लाईसेन्सी बन्दूक से फायरिंग के दौरान वीर उर्फ पीयुष यादव को लग गयी। जिससे उसकी मृत्यु हो गयी थी। जिस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0- 160/26 धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा था । इसी क्रम में आज दिनाँक 03.05.2026 को प्रभारी उ0नि0 रंजीत विश्वकर्मा मय हमराही कर्म0गण मय वाहन चालक उपरोक्त के देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध वाहन/व्यक्ति व तलाश वांछित में शिवरामपुर संगम घाट पर मामूर थे कि मुखबिर की सूचना पर उपरोक्त मुकदमें से सम्बन्धित *अभियुक्त सुनील यादव पुत्र स्व0 सिद्धनाथ यादव निवासी केशवपुर थाना सिमरी जनपद बक्सर बिहार उम्र करीब 41 वर्ष* को बयासी चट्टी के पास से समय करीब 12.30 बजे गिरफ्तार किया गया । कब्जे/निशानदेही से डबल बैरल 12 बोर बन्दूक बरामद हुआ, उक्त बन्दूक के रखने का लाईसेन्स उपलब्ध कराया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया ।

*पंजीकृत अभियोगः-*
1. मु0अ0सं0 – 0160/2026 धारा 103(1) बीएनएस थाना कोतवाली जनपद बलिया ।

*बरामदगी विवरण*
01. 01 अदद DBBL 12 बोर गन

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता*
01. सुनील यादव पुत्र स्व0 सिद्धनाथ यादव निवासी केशवपुर थाना सिमरी जनपद बक्सर बिहार उम्र करीब- 41वर्ष

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*
1. उ0नि0 रंजीत विश्वकर्मा थाना कोतवाली जनपद बलिया
2. उ0नि0 अरुण कुमार सिंह थाना कोतवाली जनपद बलिया
3. का0 हर्षित पाण्डेय थाना कोतवाली जनपद बलिया
4. का0 शत्रुहन कुमार थाना कोतवाली जनपद बलिया
5. हे0का0 मुकेश कुमार थाना कोतवाली जनपद बलिया
6. का0 यशवन्त मिश्रा थाना कोतवाली जनपद बलिया
7. का0 दीपक पटेल थाना कोतवाली जनपद बलिया

Janta Ka Sach News