Advertisement

ग्राम रथों से गांव-गांव मिल रही सरकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को लुभा रही लोक कलाकार की शानदार प्रस्तुतियां


_ग्राम रथ अभियान 2026_
ग्राम रथों से गांव-गांव मिल रही सरकारी योजनाओं की जानकारी
ग्रामीणों को लुभा रही लोक कलाकार की शानदार प्रस्तुतियां
जनता का सच
स्टेट चीफ राधामोहन अग्रवाल
सवाई माधोपुरप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशानुरूप कृषकों, पशुपालकों और ग्रामीण क्षेत्र से संबंधित योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में एलईडी मोबाइल वैन के माध्यम से ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की जा रही है।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुडानिया ने बताया कि रविवार को ग्राम रथों के माध्यम से सवाई माधोपुर विधानसभा के चकेरी, कुण्डेरा, भदलाव (उलियाना) एवं रांवल, खण्डार विधानसभा के गोठडा, अनियाला, बरनावदा एवं बहरावण्ड़ा कलां, बामनवास विधानसभा के सुकार, रिवाली, बिचपुरी, सांचौली, महराण्ड, नरौली चौड, गंगापुर सिटी विधानसभा के नौगाव, बामनबडौदा, खुटला सलौन, अमरगढ़ आदि गांवों में एलईडी वैन के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया।
ग्राम रथ अभियान कार्यक्रम के दौरान गांवों में कला जत्था के लोक कलाकरों द्वारा लोक गीत के माध्यम से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही, क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से भी आमजन को जागरूक किया जा रहा है। ग्राम रथ क्विज में आमजन को ग्रामीण विकास योजनाओं, अधिकारों एवं जागरूकता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। ग्राम रथोंपर सुझाव पेटिका की रखवाई गई है ताकि कोई भी आमजन अपने सुझाव सरकार तक आसानी से पहुंचा सकें।
*सोमवार को इन ग्राम पंचायतों में पहुंचेंगे रथ:-* ग्राम रथ अभियान के तहत सोमवार, 4 मई को सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र के छारोदा, हिम्मतपुरा, शेरपुर, खिलचीपुर, खण्डार विधानसभा के अक्षयगढ, सिंगोर कलॉ, रेडावद एवं कोसरा, बामनवास विधानसभा के घुडला, लिवाली, ककराला, भिटोली, मीना कोलेता एवं जाहिरा, गंगापुर सिटी विधानसभा के बिदरख्या, बाढकलॉ एवं मीनापाडा में एलईडी वैन के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाएग

Janta Ka Sach News