Advertisement

महराजगंज, 3 मई 2026, मा0 मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार योगी आदित्यनाथ जी के जनपद के ग्राम पंचायत पिपरा बाबू में मा. विधायक सिसवा श्री प्रेम सागर पटेल के पैतृक निवास पर प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्री संतोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया

गया। मा0 मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित बनाए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), अपर पुलिस अधीक्षक, एसडीएम सदर, सीओ सदर, पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता, डीडीओ, पीडी सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिस बल उपस्थित रहे।

Janta Ka Sach News