
*प्रेस नोट थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर दिनांक 02.05.2026*
*चोरी का अपराध कारित करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार व 02 नफर बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया, कब्जे से चोरी का सामान बरामद*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा के नेतृत्व में उ0नि0 विवेक कुमार अवस्थी मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 358/2026 धारा 331(4),305(ए) भा0न्या0सं0 से संबंधित अभियुक्त 1.करन कुमार पुत्र रामभरोस निवासी हरसेवकपुर नं0-2 नरिया टोला थाना गुलरिया जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया व 02 नफर बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर किशोर न्यायालय भेजा जा रहा हैं । अभियुक्तों के कब्जे से चोरी 02 अदद बिछिया सफेद धातु, 02 अदद लॉकेट पीली धातु , 01 अदद आसुस लैपटॉप, 02 अदद मोबाइल, 01 अदद मोटर, 01 लोहे का आला नकब व 500 रुपये बरामद किया गया । उक्त बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) भा0न्या0सं0 की बढोत्तरी की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 28.04.2026 को आवेदक अपने रिश्तेदार के यहां शादी में गया हुआ था कि अज्ञात चोरों द्वारा घर का ताला तोड़कर आभूषण, 4500 रुपये नकदी व लैपटॉप चोरी कर लिया गया । जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर प्राप्त तहरीर के आधार मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
1. करन कुमार पुत्र रामभरोस निवासी हरसेवकपुर नं0-2 नरिया टोला थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर
2. 02 नफर बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर किशोर न्यायालय भेजा जा रहा हैं
*गिरफ्तारी के अभियोग का विवरण-*
मु0अ0स0 358/2026 धारा 331(4),305(ए),317(2) भा0न्या0सं0 थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर
*बरामदगी-*
चोरी की 02 अदद बिछिया सफेद धातु, 02 अदद लॉकेट पीली धातु ,01 अदद आसुस लैपटॉप, 01 अदद मोबाइल, 01 अदद मोटर, 01 लोहे का आलानकब व 500 रुपये नकद
*गिरफ्तारी की टीम-*
1. उ0नि0 विवेक कुमार अवस्थी थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर
2. उ0नि0 रमेश यादव थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर
3. उ0नि0 अभिषेक कुशवाहा थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर
4. हे0कां0 विवेक राय थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर
5. कां0 हेमन्त कुमार थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर


