Advertisement

वाइब्रेंट विलेज श्याम काट में जिलाधिकारी ने लगाई ग्राम चौपाल, ग्रामीणों की सुनी समस्याओं


वाइब्रेंट विलेज श्याम काट में जिलाधिकारी ने लगाई ग्राम चौपाल, ग्रामीणों की सुनी समस्याओं
महराजगंज, 02 मई 2026, जिलाधिकारी श्री सन्तोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में विकास खण्ड नौतनवा के वाइब्रेंट विलेज योजना में चयनित ग्राम पंचायत श्याम काट में प्रशासन गांव की ओर अभियान के अंतर्गत ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। ग्राम चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा शासन की प्राथमिकताओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। चौपाल को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि ग्राम चौपाल का उद्देश्य प्रशासन का गांवों में पहुंचकर लोगों की समस्याओं को जानना और यथासंभव मौके पर उनका निस्तारण करना है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि आमजन को अनावश्यक रूप से इधर–उधर भटकना न पड़े। शासन की इसी मंशा के अनुरूप ग्राम चौपाल का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि श्याम काट सहित नेपाल सीमा से लगे गांवों को वाइब्रेंट विलेज योजना में सम्मिलित किया गया है। इससे गांवों में अवस्थापना सुविधाओं को बेहतर किया जाएगा। साथ ही पलायन रोकने और गांवों के विकास को गति देने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न विभागों से कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती गांवों का विकास शासन और प्रशासन की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है।
जिलाधिकारी महोदय ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्राम स्तर पर लंबित प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही लंबित योजनाओं को अभियान चलाकर पूर्ण कराया जाए। मनरेगा एवं अन्य विकास कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु कार्यस्थलों पर सूचना पट्ट अनिवार्य रूप से लगाए जाए। जिलाधिकारी महोदय ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि योजनाओं का वास्तविक लाभ सुनिश्चित करने के लिए ग्रामीणों का जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है, जिससे योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बनी रहे और वास्तविक लाभार्थी लाभान्वित हो सकें। कहा कि इस चौपाल का उद्देश्य यही है। यहां विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल का आयोजन कर योजनाओं का आवेदन कराया गया। जिलाधिकारी महोदय ने पंचायत सहायक, सफाईकर्मी, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकत्री आदि कर्मियों के कार्यों की जानकारी ली। ग्रामीणों ने। बताया कि सभी कर्मचारी गांव में आते हैं और उपस्थित लोगों ने उनके कार्य को लेकर संतोष व्यक्त किय इस अवसर पर प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं को ₹1.08 लाख तक का अनुदान प्रदान किया जाता है। इससे न केवल विद्युत बिल में कमी आती है, बल्कि अतिरिक्त विद्युत ऊर्जा को ग्रिड में बेचकर अतिरिक्त आय भी अर्जित की जा सकती है। ग्राम चौपाल में खंड विकास अधिकारी ने अवगत कराया कि ग्राम पंचायत की जनसंख्या 1540 और परिवारों की कुल संख्या 244 है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत में 73 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, 247 किसानों को किसान सम्मान निधि, 288 लाभार्थियों को पात्र गृहस्थी कार्ड, 25 को अंत्योदय कार्ड, 108 को वृद्धावस्था पेंशन, 11 लाभार्थियों को निराश्रित महिला पेंशन और 03 को दिव्यांग पेंशन का लाभ मिलता है। उन्होंने बताया कि गांव में 40 परिवारों की फैमिली आईडी भी बन चुकी है। जिलाधिकारी महोदय ने फॉर्मर रजिस्ट्री और फैमिली आईडी के कार्य को तेज करने का निर्देश दिया। चौपाल के दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान 52 मरीजों को चिकित्सीय परामर्श और दवा का वितरण किया गया, जबकि 11 लाभार्थियों की स्वास्थ्य जांच की गई। 13 किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री की गई। 130 पशुओं को दवा का वितरण और 72 पशुओं का टीकाकरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन परियोजना निदेशक श्री रामदरश चौधरी द्वारा किया गया। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. एन.एन. प्रसाद, एसडीएम नौतनवा श्री नवीन प्रसाद, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी नौतनवा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Janta Ka Sach News