
*आनंदनगर–फरेंदा रैक प्वाइंट पर जनपद को प्राप्त हुई इफको यूरिया
*जिलाधिकारी ने शासन को यूरिया की रैक के लिए लिखा था पत्र।*
महराजगंज, 02 मई 2026, जिलाधिकारी महोदय के विशेष प्रयास से आज आनंदनगर फरेंदा रैक पॉइंट पर इफको यूरिया की एक पूरी रैक जनपद को प्राप्त हुई है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि एक रैक में उर्वरक की कुल मात्रा 2650 मैट्रिक टन है। प्राप्त रैक का पूरा स्टॉक सहकारिता क्षेत्र के बिक्री केन्द्रो से किसानों में वितरित होगा। उल्लेखनीय है कि काफी दिनों से जिले के किसानों व माननीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा मांग की जा रही थी कि आनंदनगर रैक पॉइंट पर उर्वरक की रैक मंगाई जाए। इस संबंध मे जिले के प्रभारी मंत्री जी द्वारा भी आवश्यक कार्यवाही का निर्देश दिया गया था। इसके लिए जिलाधिकारी महोदय द्वारा पिछले साल से ही निरन्तर प्रयास किया जा रहा था। जिलाधिकारी महोदय के शासन में वार्ता के परिणाम स्वरुप गत दिसंबर माह मे एचयूआरएल कम्पनी की दो रैक यूरिया आई थी । किंतु किसानों और उर्वरक व्यापारियों द्वारा जनपद की मांग को पूरा करने के लिए और अधिक यूरिया मंगाने की मांग की जा रही थी। इस संबंध मे जिलाधिकारी महोदय के द्वारा 21 मार्च को शासन स्तर पर पत्राचार के माध्यम से विस्तारपूर्वक वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए आनंदनगर रैक पॉइंट पर उर्वरक की अतरिक्त रैक प्रेषित कराने हेतु अनुरोध किया गया था। परिणामस्वरुप आज इफको यूरिया की एक फुल रैक जनपद को प्राप्त हुई। इससे जनपद के किसानों को आसानी से आवश्यकता के अनुरूप उर्वरक प्राप्त होगा और प्राप्त उर्वरक का प्रभावी सत्यापन सुनिश्चित होगा। साथ ही परिवहन मद में व्यय कम होगा और ओवररेटिंग की समस्या भी समाप्त होगी। इफको डीएपी की भी एक रैक 02 दिन के अंदर आनंदनगर रैक पॉइंट पर आ जायेगी । जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि इस संबंध मे 10 अप्रैल को उर्वरक कम्पनियों के साथ बैठक भी की गयी थी । बैठक मे एनएफएल व कोरोमंडल के अधिकारियों ने बताया था कि उनके कम्पनी मे आनंदनगर रैक पॉइंट का कोड खुल गया है। अब इन कम्पनियो की भी रैक आनंदनगर रैक पॉइंट पर आना प्रारम्भ हो जाएगा । सभी उर्वरक कम्पनियो को निर्देशित कर दिया गया है कि वे अब आनंदनगर रैक पॉइंट पर उर्वरक की रैक मगाना सुनिश्चित करें। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि रैक के प्राप्त होने से इस समय जनपद मे उर्वरक की कोई कमी नही है। अब तक यूरिया 21842 MT व डीएपी 9824 MT उपलब्ध हो चुका है । किसान भाइयों से अनुरोध है कि वे अपने जोतबही व जरूरत के अनुसार आवश्यक मात्रा में ही उर्वरक क्रय करें। अनावश्यक रूप से उर्वरक क्रय कर उसका भण्डारण न करें। उर्वरक की आवक निरन्तर जारी है।


