Advertisement

उपचुनाव को लेकर डीएम-एसपी ने बूथ व स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण


रिपोर्टर राहुल यादव शाहजहांपुर

उपचुनाव को लेकर डीएम-एसपी ने बूथ व स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

शाहजहांपुर। आगामी नगर पंचायत उपचुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। शुक्रवार को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने थाना कटरा क्षेत्र में निर्वाचन हेतु निर्धारित बूथों और स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बूथों पर मूलभूत सुविधाएं, सुरक्षा इंतजाम और निर्वाचन संबंधी तैयारियों को परखा। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूरी कर ली जाएं, ताकि मतदान प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके। अधिकारियों ने स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण किया। यहां सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश नियंत्रण, पुलिस ड्यूटी व्यवस्था और अन्य सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की गई। निर्देश दिए गए कि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और चौबीसों घंटे सतर्क निगरानी रखी जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरश: पालन सुनिश्चित किया जाए, जिससे चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराया जा सके।
पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती जाए, अराजक तत्वों पर नजर रखी जाए और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहे। निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Janta Ka Sach News