
*निष्पक्ष जांच की मांग: 17 लोगों के नाम मुकदमा दर्ज जेल भेजने के लिए एसपी को तहरीर*
*संवाददाता बहराइच शांति देवी*
बहराइच। थाना मोतीपुर क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर निवासी राकेश पुत्र बांके लाल ने पुलिस अधीक्षक बहराइच को प्रार्थना पत्र देकर अपराध संख्या 134/2026 में निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। प्रार्थी का आरोप है कि उनके परिवार के 17 लोगों को विपक्षियों के प्रभाव में आकर बिना सही जांच के चार लोगों को जेल भेज दिया गया। पत्र के अनुसार, उनके परिवार का पक्का मकान जलाया गया था, लेकिन राजनीतिक दबाव और पक्षपातपूर्ण कार्रवाई के चलते उल्टा उनके ही परिवार के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया गया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि वास्तविकता की अनदेखी कर विवेचना की गई और निर्दोष लोगों को फंसाया गया। उन्होंने बताया कि धारा 326 (g) को छोड़कर अधिकांश धाराएं सामान्य प्रकृति की हैं, फिर भी पूरे परिवार को परेशान किया जा रहा है। प्रार्थी ने मांग की है कि मामले की जांच किसी निष्पक्ष अधिकारी या स्वतंत्र एजेंसी से कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आए और निर्दोष परिवार को न्याय मिल सके।
एंटी करप्शन टीम एस्पेक्टर धनंजय से बात की गई है उन्हों ने बताया कि चौकी इंचार्ज सुरेश चन्द गिरी 10000रिसवत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है


