Advertisement

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न करौली


जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न
करौली
जनता का सच
स्टेट चीफ राधामोहन अग्रवाल
शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक को संबोधित करते हुए जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा ने कहा कि एचपीवी वैक्सीनेशन के लिए चिकित्साकर्मी शिक्षा विभाग के के साथ समन्वय कर कार्य करें, विद्यालयों में जाकर 14-15 वर्ष तक की बालिकाओं को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करें एवं अभिभावकों से विभिन्न माध्यमों से संपर्क कर एचपीवी वैक्सीनेशन की भ्रांतियों को दूर करने का हर संभव प्रयास करें। उन्होंने कहा कि चिकित्सा संस्थानों पर मां योजना में अधिक से अधिक क्लेम बुक किए जाएं, जिससे क्लेम से प्राप्त राशि से चिकित्सा संस्थानों में सेवाओं का विस्तार किया जा सके। उन्होंने भूमि संबंधी प्रकरणों की जानकारी जुटाकर निस्तारण के निर्देश प्रदान किये उन्होंने पीपीटी के माध्यम योजना और कार्यक्रमों की जानकारी लेकर प्रगति के निर्देश प्रदान किये। सीएमएचओ डॉ सतीश चंद मीणा द्वारा पीपीटी के माध्यम से योजनाओं की स्थिति को बैठक में रखा गया। पीपीटी में सेक्स रेशों, संपूर्ण टीकाकरण, लाडो योजना, एनक्वास और जेएसवाई सुधार की स्थिति से अवगत कराया। बैठक दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर हेमराज परिडवाल, सीईओ लखन सिंह, सीडीईओ सर्विस हिण्ड़ौन सहित जिला कार्यक्रम प्रबंधक आशुतोष पांडे मौजूद रहे।

Janta Ka Sach News