
जिला कलक्टर ने किया कैलादेवी बायपास व करसाई, बर्रिया रोड़ का निरीक्षण
जनता का सच
स्टेट चीफ राधामोहन अग्रवाल
करौलीजिला कलक्टर अक्षय गोदारा ने गुरूवार को क्षेत्र के अवसंरचना विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए कैलादेवी बायपास रोड़ एवं करसाई बर्रिया रोड़ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क निर्माण की प्रगति और कार्य की गुणवत्ता को परखा। इस दौरान जिला कलक्टर ने मौके पर मौजूद सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता देवेन्द्र कुमार गुप्ता को निर्देश देते हुए कहा कि आमजन की सुविधा के लिए सड़कों का निर्माण कार्य समयबद्ध सीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से निर्देशित किया कि सी.सी. रोड़ वर्क में गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। इस दौरान उन्होनें अधिकारियों को वन विभाग एवं स्थानीय निवासियों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रस्ताव तैयार करें एवं शीघ्र ही पोर्टल पर अपलोड़ करवाए।
निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को कार्य में तेजी लाने और तकनीकी मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि भविष्य में राहगीरों को सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।


