Advertisement

कुशलगढ़ क्लब अहमदाबाद ने 4D स्क्वायर मॉल में धूमधाम से मनाया गया गुजरात दिवस, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध”


कुशलगढ़ क्लब अहमदाबाद ने 4D स्क्वायर मॉल में धूमधाम से मनाया गया गुजरात दिवस, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध”
जनता का सच
स्टेट चीफ राधामोहन अग्रवाल
कुशलगढ़ क्लब की गुजरात स्टेट कोऑर्डिनेटर अनुराधा मीणा के नेतृत्व में 1 मई की शाम 4D स्क्वायर मॉल, मोटेरा, अहमदाबाद में गुजरात दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सांस्कृतिक गौरव, सामाजिक जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री रविंद्र चौहान, डायरेक्टर, 4D स्क्वायर मॉल उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में श्री अरविंद शुक्ला, नॉन-स्टॉप लाफ्टर एंटरटेनर एवं कनिका विजयेवर्गीय, फाउंडर, फुटवर्क डांस स्टूडियो शामिल रहीं।
इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, गरबा, मनोरंजक खेल एवं क्विज जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। फुटवर्क डांस स्टूडियो की टीम ने शानदार प्रस्तुति देकर सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं, श्री अरविंद शुक्ला जी की प्रस्तुति ने उपस्थित सभी लोगों को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया, जिससे माहौल और भी उत्साहपूर्ण हो गया।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण सदस्यों को उनके योगदान के लिए प्रशंसा पत्र (Certificates of Appreciation) प्रदान करना रहा।
इस मौके पर अनुराधा मीणा ने बताया कि संस्था केवल सांस्कृतिक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों की शिक्षा, महिला जागरूकता और वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान हेतु भी निरंतर कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में कुशलगढ़ क्लब के सदस्य—रूपम गुप्ता, कल्पना चौहान, स्वाति गोयल, मधु मिश्रा, इंदु गुरूंग, कनक दराड़ा, नीलम राव, शालिनी अग्रवाल, एवं छाया तेंदुलकर—उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में परिवारों एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया और आयोजन को सफल बनाया।

Janta Ka Sach News