
*प्रेस नोट थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर दिनांक 01.05.2026*
*हत्या का प्रयास करने के आरोप में 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 अदद चाकू व 01 अदद बांकी बरामद*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक कैम्पियरगंज के नेतृत्व में मय थाना स्थानीय की पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 220/2026 धारा 109(1) बीएनएस व बढ़ोत्तरी धारा 3(5),115(2) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त अमित राज मिश्रा पुत्र स्व0 रमापति मिश्रा ग्राम सोनौरा बुजुर्ग थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 अदद चाकू व 01 अदद बांकी बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 29.04.2026 को वादी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि अभियुक्त उपरोक्त द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर वादी मुकदमा व उनके परिजन पर चाकू व बांकी से हमला किया गया जिससे 02 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये । जिसके संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
अमित राज मिश्रा पुत्र स्व0 रमापति मिश्रा ग्राम सोनौरा बुजुर्ग थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर
*गिरफ्तारी के अभियोग का विवरण-*
मु0अ0सं0 220/2026 धारा 109(1) बीएनएस व बढ़ोत्तरी धारा 3(5),115(2) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर
*बरामदगी –*
घटना में प्रयुक्त 01 अदद चाकू व 01 अदद बांकी
*गिरफ्तारी की टीम -*
1. उ0नि0 आदर्श त्रिवेदी थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर ।
2. उ0नि0 रवि शंकर तिवारी थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर ।
3. हे0का0 राजकुमार गुप्ता थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर ।
4. का0 सन्दीप कुमार थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर ।


