Advertisement

परिवार कल्याण कार्यक्रम में एफपीएलएमआईएस सॉफ्टवेयर संचालन में जिले को मिला राज्य में प्रथम स्थान


परिवार कल्याण कार्यक्रम में एफपीएलएमआईएस सॉफ्टवेयर संचालन में जिले को मिला राज्य में प्रथम स्थान
जनता का सच
स्टेट चीफ राधामोहन अग्रवाल
जिले को परिवार कल्याण साधनों के कुशल प्रबंधन के लिए एफपीएलएमआईएस सॉफ्टवेयर में प्रथम स्थान हासिल करने पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया।
जिले से सम्मान को कार्यवाहक सीएमएचओ डॉ सतीश चंद मीना, जिला कार्यक्रम समन्वयक -आशा विश्वेंद्र शर्मा सहित डीईओ छैल बिहारी ने प्राप्त किया। गौरतलब है कि यह सम्मान जिले को लगातार तीसरी बार प्राप्त हुआ है जो कि जिले के लिए गौरव की बात है।सीएमएचओ ने बताया कि एफपीएलएमआईएस सॉफ्टवेयर में चिकित्सा संस्थानों पर शून्य स्टॉक आउट, परिवार कल्याण साधनों का अवधिपार नही होने, शत् प्रतिशत एएनएम व आशाओं द्वारा परिवार नियोजन साधनों की ऑनलाइन मांग, आदि बिंदुओं पर उत्कर्ष कार्य के लिए यह सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ है, जिसमें जिले की प्रत्येक एएनएम आशा और स्वास्थ्य कर्मी की समयबद्ध और कड़ी मेहनत झलकती है। उन्होंने महकमें के सभी स्वास्थ्य कर्मियों उपलब्धि श्रेय देते हुए साधुवाद ज्ञापित किया है तथा परिवार कल्याण सहित अन्य सेवाओं में सफल क्रियान्वयन की अपेक्षा जताई है।

Janta Ka Sach News