Advertisement

शिक्षामंत्री श्री मदन दिलावर ने गुरुवार को शिक्षा संकुल में प्रारंभिक व माध्यमिक शिक्षा की समीक्षा बैठक ली।


राजस्थान से खबर जयपुर
जनता का सच
स्टेट चीफ राधामोहन अग्रवाल
शिक्षामंत्री श्री मदन दिलावर ने गुरुवार को शिक्षा संकुल में प्रारंभिक व माध्यमिक शिक्षा की समीक्षा बैठक ली।

बैठक में उन्होंनें गैर सरकारी विद्यालयों के मान्यता/क्रमोन्नति के लंबित प्रकरण, महिला कार्मिकों या छात्राओं के उत्पीड़न से संबंधित प्रकरण, 16 सीसीए प्रकरण, एसीबी व पुलिस जांच के प्रकरण, भर्ती परीक्षाओं में डमी अभ्यर्थी प्रकरण आदि की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली व लंबित प्रकरणों के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए।

इसके साथ ही शिक्षामंत्री ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परीक्षा परिणाम व प्रवेशोत्सव की भी समीक्षा की। उन्होंने आगामी समय में आयोजित होने वाले पौधारोपण कार्यक्रम को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव स्कूल शिक्षा श्री राजेश यादव, राज्य परियोजना निदेशक व आयुक्त डॉ. रश्मि शर्मा, निदेशक प्रारंभिक व माध्यमिक श्री सीताराम जाट, संयुक्त सचिव श्री महेन्द्र खींची, अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक प्रथम श्रीमती सीमा शर्मा, द्वितीय श्री अशोक कुमार मीणा स​हित विभिन्न प्रकोष्ठों के अधिकारी उपस्थित थे।

Janta Ka Sach News