
13 विभागो की योजनाओ की मिलेगी जानकारी
कला जत्था के कलाकार करेंगे सरकार की योजनाओं एवं ‘ग्राम’ का प्रचार
ग्राम का आयोजन 23 से 25 मई तक
जनता का सब
स्टेट चीफ राधामोहन अग्रवाल
सवाई माधोपुर, 26 अप्रेल। जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट सभागार में रविवार को आयोजित बैठक में 27 अप्रैल से प्रारंभ होने वाले 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। यह अभियान जिले के सभी ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों के 8 ब्लॉकों एवं 262 ग्राम पंचायतों में संचालित किया जाएगा।
जिला कलक्टर ने बताया कि अभियान के माध्यम से एलईडी मोबाइल वैन द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत में ऑडियो-वीडियो संदेशों के जरिए राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। साथ ही 23 से 25 मई तक आयोजित होने वाली ‘ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (GRAM) 2026’ के प्रति किसानों, पशुपालकों एवं निवेशकों को जागरूक किया जाएगा।
*13 विभागों की योजनाओं की मिलेगी जानकारी-*
‘ग्राम’ से जुड़े कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य, सहकारिता, सिंचाई, उद्योग, ऊर्जा, राजस्व, पंचायतीराज, ग्रामीण विकास विभाग सहित 13 विभागों की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी ग्राम रथ अभियान के दौरान आमजन को उपलब्ध करवाई जाएगी।
*सुझाव पेटिका*
ग्राम रथों में सुझाव पेटिका का भी प्रावधान किया गया है। स्थानीय ग्रामीण अपनी समस्या और उत्कृष्ट सुझाव इस पेटिका के माध्यम से राज्य सरकार को भिजवा सकते है।
*कला जत्था*
प्रतिदिन विश्राम स्थल पर संध्या चौपाल अभियान का मुख्य आर्कषण रहेगा। रथों के साथ चलने वाले कला जत्था के स्थानीय कलाकारो द्वारा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं सहित ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट 2026 सहित का व्यापक प्रचार-प्रसार कर कृषको, पशुपालकों व निवेशको को इसमे सम्मिलित होने हेतु प्रेरित किया जाएगा।
अभियान के प्रभावी संचालन एवं मॉनिटरिंग हेतु जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को जिला स्तरीय तथा संबंधित उपखंड अधिकारियों को विधानसभा स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि अभियान में जनप्रतिनिधियों एवं आमजन की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित कर इसे प्रभावी बनाया जाए।


