
कटरा उपचुनाव को लेकर सपा का शक्ति प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने किया जीत का आह्वान
शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का शनिवार को जनपद आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। लखनऊ से अमरोहा जाते समय वे कुछ देर के लिए बरेली रोड स्थित स्वागत ढाबे पर रुके, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया।
इसके बाद वे नगर पंचायत कटरा पहुंचे, जहां पूर्व विधायक राजेश यादव, पूर्व एमएलसी अमित यादव, पूर्व चेयरमैन सुकेश गुप्ता और नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी डॉ. भरत पटेल समेत कई नेताओं ने उनका स्वागत किया।
कटरा स्थित चुनाव कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में सपा प्रदेश अध्यक्ष ने 5 मई को होने वाले नगर पंचायत अध्यक्ष उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी डॉ. भरत पटेल को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पार्टी ने सर्वसम्मति से साफ छवि के उम्मीदवार को मैदान में उतारा है।
उन्होंने मतदाताओं से लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए ‘साइकिल’ चुनाव चिन्ह पर मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि इस उपचुनाव की जीत आगामी 2027 विधानसभा चुनावों के लिए महत्वपूर्ण संदेश देगी।
इस


