Advertisement

जिला कलक्टर ने खिलचीपुर ग्राम सभा का किया निरीक्षण समयबद्ध मास्टर प्लान निर्माण पर जोर


जिला कलक्टर ने खिलचीपुर ग्राम सभा का किया निरीक्षण
समयबद्ध मास्टर प्लान निर्माण पर जोर
जनता का सच
स्टेट चीफ राधामोहन अग्रवाल
सवाई माधोपुर मुख्यमंत्री विकसित ग्राम अभियान के अंतर्गत शनिवार को आयोजित विशेष ग्राम सभाओं के क्रम में जिला कलक्टर काना राम ने ग्राम पंचायत खिलचीपुर में ग्राम सभा का निरीक्षण किया। उन्होंने सभा में ग्रामीणों से सीधा संवाद किया तथा योजनाओं की प्रगति की समीक्षा तथा फीडबैक प्राप्त किया।
जिला कलक्टर ने कहा कि अभियान के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत का बेसलाइन सर्वे प्रस्तुत कर वर्तमान स्थिति स्पष्ट की जा रही है, जिसके आधार पर वर्ष 2030, 2035 एवं 2047 तक की जरूरतों, आकांक्षाओं एवं प्राथमिकताओं के अनुरूप विकास का ड्राफ्ट मास्टर प्लान तैयार किया जाए। ग्रामवासियों, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा आपसी संवाद के जरिए प्राप्त सुझावों के आधार पर 13 मई को मास्टर प्लान का अनुमोदन एवं 15 मई तक अंतिम मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मास्टर प्लान के लागू होने पर हर गांव का सर्वांगीय विकास सुनिश्चित हो सकेगा।

ग्राम सभा में मुख्यमंत्री विकसित ग्राम अभियान, वृक्षारोपण, वंदे गंगा जल संरक्षण, किसानों के पंजीकरण (फार्मर रजिस्ट्री), जल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार तथा अटल ज्ञान केन्द्र जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, बिजली, स्वच्छता, शिक्षा एवं स्वास्थ्य से संबंधित समस्याएं एवं सुझाव प्रस्तुत किए, जिन पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए।
जिला कलक्टर ने कहा कि जनभागीदारी इस अभियान की आधारशिला है और प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।

*क्यारदा कला में ग्राम विकास अधिकारी निलंबित*
अभियान के दौरान पंचायत समिति खंडार की ग्राम पंचायत क्यारदा कला में ग्राम विकास अधिकारी सुरेश मीणा को बिना अनुमति मुख्यालय से अनुपस्थित रहने एवं राजकार्य में लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।
शनिवार को पूरे जिले में उपखण्ड, ब्लॉक एवं जिला स्तरीय अधिकारी ग्राम सभाओं में उपस्थित रहे और विकास कार्यों की मॉनीटरिंग की

Janta Ka Sach News