Advertisement

श्री राम चंद्र जी महाराज सहित सभी देवी-देवताओं से अर्जी लगाई


श्री राम चंद्र जी महाराज सहित सभी देवी-देवताओं से अर्जी लगाई

फिरोजाबाद। आपको बता दें कि ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज ने आज 25 अप्रैल को श्री राम चंद्र जी महाराज के साथ सभी देवी-देवताओं की पूजा की और आने वाली 27 अप्रैल को हिन्दू जागने और गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए अर्जी लगाई।

गौ माता के सम्मान में ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन मैदान में उतर कर निस्वार्थ भाव से चौबीसों घंटे गौ माताओ की सेवा करने में लगा हुआ है गौ पुत्र धर्म दास महाराज का लक्ष्य है पूरे भारत देश में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगे और गौ माता राष्ट्र माता घोषित हो तथा गौ माता को राष्ट्र माता घोषित होने के बाद पैरों में चप्पल जूते धारण करेंगे।

इस गौ लोक पर एक से बढ़कर एक तपस्वी‌ संतों ने जन्म लिया है तथा पूरे जीवन को सर्व समाज और लोककल्याण में लगा दिया है तथा जगतगुरु स्वामी करपात्री महाराज जैसे संतों ने आव्हान अभियान शुरू किया था जो आज ब्रज धाम के संतों द्वारा पूरा होने की तैयारी चल रही है तथा जगतगुरु स्वामी बाल मुकुंदा चार्य महाराज अयोध्या पीठाधीश्वर के नाती गौ पुत्र धर्म दास महाराज ने इस भूलोक पर मनुष्य जीवन धारण करने के बाद भी पिछले पांच साल से गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने का संकल्प लिया था और गौ माता की सेवा और रक्षा करने में लगे हुए हैं

Janta Ka Sach News