
बढ़ते तापमान और लू (हीट वेव) को देखते हुए 27 अप्रैल से
समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों के समय में किया परिवर्तन।
जनता का संच
स्टेट चीफ राधामोहन अग्रवाल
जिला कलक्टर एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अक्षय गोदारा ने जिले में बढ़ते तापमान और लू (हीट वेव) की स्थिति को देखते हुए आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग कर समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों के समय में परिवर्तन का आदेश जारी किया है। उन्होंने बताया कि कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय का समय 27 अप्रैल से 16 मई तक प्रातः 7ः30 बजे से 11 बजे तक रहेगा एवं कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों और समस्त स्टाफ का समय यथावत बना रहेगा। कलक्टर ने स्पष्ट किया है कि उक्त आदेश की अवहेलना करने वाले संस्था प्रधानों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होनें स्पष्ट किया गया कि यह निर्णय मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी के प्रस्ताव और स्थानीय मौसम परिस्थितियों के आकलन के बाद छात्र हित में लिया गया है।


