
पेट्रोल पंपों पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी ने हेलमेट व डीएल चेक करने के दिए निर्देश
शोहरतगढ़ क्षेत्र में नो हेलमेट, नो पेट्रोल अभियान की निकली हवा, प्रशासन के सामने बिना नंबर प्लेट व हेलमेट के डाला जा रहा पेट्रोल
शोहरतगढ़ – सिद्धार्थ नगर जनपद के शोहरतगढ़ क्षेत्र के कई पेट्रोल पंप संचालकों द्वारा नो हेलमेट, नो पेट्रोल के आदेश का पालन नहीं किया जा रहा है। शासन ने सड़क हादसों को कम करने के लिए बिना हेलमेट पेट्रोल देने पर रोक लगाई है, लेकिन नियमों की धज्जियां उड़ रहीं हैं। शोहरतगढ़ क्षेत्र में पेट्रोल पंपों पर नो हेलमेट, नो पेट्रोल अभियान की धज्जियां उड़ाई जा रही है। बिना रोक टोक के पंप कर्मियों द्वारा दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल दिया जा रहा है। बताते चलें कि सड़क हादसों को कम करने के लिए शासन की तरफ से पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट के पेट्रोल देने के लिए पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।
इसके बावजूद क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर नो हेलमेट, नो पेट्रोल के आदेश का पालन नहीं किया जा रहा है। कुछ पेट्रोल पंपो पर हेलमेट रखा गया। जहां बाइक सवारों को हेलमेट पहनाकर पेट्रोल दिया जा रहा है। कई
बाइक चालक नजर आए जिनके वाहन में आगे की तरफ कोई नंबर प्लेट नही था। और बिना हेलमेट के पेट्रोल भरवाते हुए नजर आए। जबकि सूत्रों की मानें तो कई ऐसे नेपाली नागरिक हैं जो बिना नंबर प्लेट वाली वाहनों में लाकर तेल भरवाते हैं और पगडंडी वाली रास्ते से नेपाल निकल जाते हैं। जिसके कारण भारतीय पेट्रोल पंपों पर अनावश्यक रूप से भीड़ बढ़ जाता है। वहीं दूसरी तरफ नेपाल में करीब 30 से 40 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल मंहगा होने के कारण बाइकों से पेट्रोल निकाल कर (ब्लैक) महंगे दामों पर बेचने की आशंका जाहिर की जा रही है।
वहीं अन्य पेट्रोल पंपों पर भी नेपाली नंबर प्लेट की गाड़ियां भीड़ में घुस कर चोरी छिपे तेल भरवाने की फिराक में लगे रहते हैं।जिस पर ध्यान नही दिया जा रहा है। जिसके बाद जिलाधिकारी शिव शरणप्पा जी०एन० ने जनपद के सभी पेट्रोल पंपों पर वाहन चालकों के डीएल व हेलमेट चेक करने का दिशा-निर्देश जारी किया है।


