
RTO प्रथम कार्यालय ने बनाया रिकॉर्ड, अधिकारियों को किया सम्मानित
जनता का सच
स्टेट चीफ राधामोहन अग्रवाल
जयपुर आरटीओ प्रथम से खबर, मार्च माह में प्रदेश में सर्वाधिक राजस्व अर्जित करने वाले एमवीआई अतुल कटियार को आज किया गया सम्मानित, मार्च महीने के लिए मिला स्टार ऑफ द मंथ अवार्ड वही एमवीआई विनीता चतुर्वेदी का भी हुआ सम्मान, फ़रवरी माह में आरटीओ प्रथम में सर्वाधिक सीएफ हासिल की थी विनीता ने, कार्मिकों के प्रोत्साहन का नवाचार शुरू हुआ है आरटीओ राजेंद्र सिंह शेखावत के समय में, शायद इसी कारण 60 करोड़ का रिकॉर्ड सीएफ हासिल किया है आरटीओ प्रथम कार्यालय ने, सीएफ और ओटीटी वृद्धि के मामले में पूरे राज्य में अग्रणी रहा है आरटीओ प्रथम कार्यालय, वही कुल राजस्व संग्रहण मामले में 1365 करोड़ के रिकॉर्ड राजस्व को भी प्राप्त किया है आरटीओ प्रथम कार्यालय ने, वही दूसरा सर्वाधिक राजस्व संग्रहण रहा जोधपुर आरटीओ का 807 करोड़, हालाँकि प्रतिशत के हिसाब से आरटीओ द्वितीय कार्यालय रहा प्रथम स्थान पर


