Advertisement

*चोरी का अपराध कारित करने के आरोप में 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का सामान बरामद*


थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर दिनांक 23.04.2026*

*चोरी का अपराध कारित करने के आरोप में 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का सामान बरामद*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष पीपीगंज के नेतृत्व में मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानयी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 134/2026 धारा 305 बीएनएस से संबंधित अभियुक्तगण 1. इन्द्रजीत जायसवाल पुत्र जगदीश जायसवाल निवासी वार्ड नं0 9 भारद्वाज नगर तिलकपुरवा थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर 2. अजीत कुमार पुत्र इन्दर भारती निवासी वार्ड नं0-1 अम्बेडकरनगर थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर को चोरी के पीतल व स्टील के बर्तन के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) भा0न्या0सं0 की बढोत्तरी की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*घटना का संक्षिप्त विवरण*-
दिनांक 22.04.2026 को वादी के बर्तन के गोदाम से बर्तन चोरी कर लेने के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता*-
1. इन्द्रजीत जायसवाल पुत्र जगदीश जायसवाल निवासी वार्ड नं0 9 भारद्वाज नगर तिलकपुरवा थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर
2. अजीत कुमार पुत्र इन्दर भारती निवासी वार्ड नं0-1 अम्बेडकरनगर थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर

*गिरफ्तारी के अभियोग का विवरण*-
मु0अ0सं0 134/2026 धारा 305 , 317(2) भा0न्या0सं0 थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर

*बरामदगी*-
चोरी के पीतल व स्टील के बर्तन

*गिरफ्तारी की टीम*-

1- उ0नि0 आदित्य सिंह, थाना पीपीगंज, जनपद गोरखपुर ।
2- उ0नि0 मनीष राज थाना पीपीगंज गोरथपुर
3- उ0नि0 अनिकेत भारती, थाना पीपीगंज, जनपद गोरखपुर ।
4- का0 प्रांकुल, थाना पीपीगंज, जनपद गोरखपुर ।
5- कां0 अंकित बरनवाल थाना पीपीगंज गोरखपुर
6- कां0 गोविन्द यादव थाना पीपीगंज गोरखपुर
7- कां0 अमित गिरी थाना पीपीगंज गोरखपुर

Janta Ka Sach News