Advertisement

इटवा तहसील में एंटी करप्शन का छापा, रिश्वत के आरोप में लेखपाल अरविंद हिरासत में रिपोर्ट अमिताभ श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ सिद्धार्थनगर


इटवा तहसील में एंटी करप्शन का छापा, रिश्वत के आरोप में लेखपाल अरविंद हिरासत में

एंटी करप्शन टीम ने गुरुवार को इटवा तहसील में छापेमारी कर लेखपाल अरविंद को उनके कक्ष से हिरासत में ले लिया। इस कार्रवाई से तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। टीम आरोपी को अपने साथ लेकर आगे की कार्रवाई के लिए रवाना हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, लेखपाल के खिलाफ रिश्वत लेने की शिकायत की गई थी। शिकायत के आधार पर बस्ती से पहुंची एंटी करप्शन टीम ने पहले से जाल बिछाया। जैसे ही शिकायतकर्ता लेखपाल के कक्ष में पहुंचा, टीम ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए अरविंद को पकड़ लिया।
बताया जा रहा है कि अरविंद मूल रूप से देवरिया जनपद के निवासी हैं और वर्तमान में गोरखपुर में अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह लंबे समय से इटवा तहसील में तैनात थे और इन दिनों जन्म प्रमाण पत्र से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
फिलहाल एंटी करप्शन टीम आरोपी को अपने साथ ले गई है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Janta Ka Sach News