Advertisement

कुल्छा खुर्द में आग से लाखों का सामान राख ० फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची, आग बुझाने में ग्रामीणों का अपार सहयोग


कुल्छा खुर्द में आग से लाखों का सामान राख
० फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची, आग बुझाने में ग्रामीणों का अपार सहयोग
मीरगंज, बरेली। अज्ञात कारणों से ग्राम कुल्छा खुर्द निवासी पत्रकार ओपी शर्मा एवं पड़ोसी रामनिवास शर्मा के घर के सामने बनी झोपड़ी और टीन सैड में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई जिसमें लाखों का सामान जलकर राख हो गया । सूचना के बाद भी अग्निशमन दल गाड़ी की गाड़ी मात्र 1 किलोमीटर की दूरी पर एक घंटा बाद पहुंची ।
जानकारी के अनुसार दोपहर लगभग 12:00 बजे अचानक आग लग गई आग इतनी तेज थी कि की देखते ही देखते रामनिवास शर्मा एवं पत्रकार ओपी शर्मा टीन सैड एवं पशु शाला की झोपड़ी जल कर राख हो गई जिसमें एक रिक्शा ठेला, पंपसेट, मोटरसाइकिल ठेला, इमारती लकड़ी,भूसा समेत घरेलू कामकाज से संबंधित सामान जलकर नष्ट हो गया । पीडितों बताया की घटना की सूचना मिलती ही तमाम ग्रामीण अपनी पानी की बाल्टियां लेकर घटना स्थल तक पहुंच गए काफी प्रयास के बाद लगभग दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका । सूचना के बाद फायर बिग्रेड की गाड़ी लगभग 1 घंटे बाद मौके पर पहुंची । बताते हैं कि एक गाड़ी पानी से भी आग शांत नहीं हुई तब ग्रामीणों ने जनरेटर से समरसेबल चलाकर आग पर काबू पाया ।
घटनास्थल का क्षेत्रीय लेखपाल याद राम ने निरीक्षण किया , पीड़ित लोगों ने प्रशासन से समुचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है । उधर पत्रकार ओपी शर्मा ने आग बुझाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया है उनका कहना है कि काश ग्रामीण जन मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में सहयोग नहीं करते तो यह आग समूचे गांव में फैल सकती थी ।

Janta Ka Sach News