Advertisement

पैतृक गांव मुरारपुर पहुंचे सीएम के ओएसडी


रिपोर्टर जे पी कुशवाहा

पैतृक गांव मुरारपुर पहुंचे सीएम के ओएसडी

गोला गोरखपुर

भाग दौड़ व प्रशासनिक कार्यो में ब्यस्त रहने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विशेष कार्याधिकारी प्रखर वर्मा अपने पैतृक गांव मुरारपुर पहुंच कर लोगो से मुलाकात की
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2022 में फिर से दुबारा सरकार बनने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्य ने अपना ओएसडी प्रखर वर्मा को बनाया।ओएसडी बनने के बाद प्रखर वर्मा का प्रथम बार आज अपने अपने पैतृक गांव मुरारपुर में पहुंचे. उन्होंने गांव में लोगों से मुलाकात की और परिचय प्राप्त किया और लोगो से कहा कि प्रदेश सरकार आम जनता के बहुत ही लाभकारी योजनाओं को लाया है जिससे उन्हें फायदा हो रहा है उन्होंने कहा कि हमारी जरूरत अगर किसी गांववासियों की होगी तो हम हमेशा आगे रहेंगे ।
इस दौरान धर्मेंद्र नाथ दूबे,हरीश श्रीवास्तव,बृज भूषण दूबे,अंकुर श्रीवास्तव,मुलायम यादव,हर्ष दूबे, अच्छेलाल गुप्ता आदि मौजूद रहे.

Janta Ka Sach News