Advertisement

अपर गन्ना आयुक्त (विकास)/नोडल अधिकारी लखनऊ द्वारा गन्ना विकास हेतु निरीक्षण और गोष्ठी का किया आयोजन


रिपोर्टर जे पी कुशवाहा

अपर गन्ना आयुक्त (विकास)/नोडल अधिकारी लखनऊ द्वारा गन्ना विकास हेतु निरीक्षण और गोष्ठी का किया आयोजन

गोला-गोरखपुर

क्षेत्र के सरदारनगर ब्लाक अन्तर्गत ग्राम मिरजवा रौतनिया बाबू के कृषक जगदीश सिंह पुत्र राम देव सिंह के खेत पर बसन्त काल मे 0.350 हे . मे शोध केंद्र पिपराइच से आए यूपी 05125 प्रजाति की रिंग पिट विधि से बुवाई एवं ग्राम भौवापार के कृषक चन्द्र भान चौहान पुत्र राम भरोसा के खेत पर शरद काल मे 0.250 हे.मे शोध केंद्र आई आई एस आर लखनऊ से आए कोलख 16202 एवं स्वयं के खेत से को 0118 प्रजाति की रिंग पिट विधि से बुवाई का अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया।
इसके साथ ही चीनी मिल पिपराइच क्षेत्र मे गन्ना क्षेत्रफल एवं गन्ना उपज बढ़ाने हेतु भौवापार मे विकास गोष्ठी का आयोजन किया गया,जिसमें भौवापार,मिर्जवा रौतनिया बाबू,डुमरी खुर्द,गोविंदपुर,अमहिया,गहिरा आदि ग्रामो के कई प्रगतिशील कृषक उपस्थित रहे। गोष्ठी में उपस्थित कृषकों को गन्ना की वैज्ञानिक खेती,विभागीय और चीनीमिल की सुविधाओं और योजनाओं की जानकारी देते हुए कृषकों की सभी समस्याओं के समाधान हेतु सुझाव दिया तथा गन्ना क्षेत्रफल बढ़ाने हेतु कृषकों को प्रेरित किया गया
इस अवसर पर वी के शुक्ला
यश पाल सिंह,उप गन्ना आयुक्त गोरखपुर,जगदीश चंद्र यादव,जिला गन्ना अधिकारी,गोरखपुर,नव द्वीप शुक्ला,प्रधान प्रबंधक चीनीमिल पिपराइच उपेन्द्र सिंह,क्षेत्रीय विख्यापन अधिकारी,गोरखपुर के साथ,कृषकों के साथ गन्ना पर्यवेक्षक,सचिव,एस सी डी आई,गन्ना प्रबंधक सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Janta Ka Sach News