
रिपोर्टर जे पी कुशवाहा
भारत की जनगणना 2027 का प्रशिक्षण शुरू
गोला गोरखपुर
पुरे भारत में एक साथ होने जा रही जनगणना के लिए प्रगणक व सुपरवाइजरो की तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो गया है।
तहसील बांसगांव में पड़ने वाले सभी गांवों में शुचारू रूप से जनगणना हो इसके लिए तहसीलदार सुशील कुमार भारती के नेतृत्व में सर्वोदय इण्टर कॉलेज कौड़ीराम में प्रगणक व सुपरवाइजरों की कई चरणों में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो गया।दर्जनों कमरों में अलग अलग मास्टर ट्रेनरो के द्वारा विधिवत परीक्षण दिया जा रहा है।
मास्टर ट्रेनर विवेक कुमार मिश्रा व रवि चौधरी द्वारा मकान को सूचीबद्ध करने,आम जनता के पास पक्की कच्ची मकान,गाड़ी,मोबाइल,रसोई गैस सहित अन्य के बारे में विधिवत समझाया।
इस अवसर पर आशुतोष कुमार पांडेय, विनोद कुमार,सीमा रानी मौर्य,रामभवन यादव,दिलीप कुमार,कृष्ण कुमार राय,भास्कर सिंह, अभिषेक यादव,संदीप कुमार,अतुल राय,मुकुंद लाल वर्मा,निलेश कुमार पाल,विजय लक्ष्मी राय,साधना सिंह सन्तोषी देवी,किरन राय’सतेन्द्र यादव,इन्द्रेश यादव,राजेश यादव,ऋषिकेश चौहान,प्रमोद कुमार, रत्नेश कुमार सहित सैकड़ों प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण में भाग लिया।


