
*जनता का सच-समाचार*
*रिपोर्ट-राजेश”महाजन”*
*मंडल-प्रभारी,आजमगढ़-मंडल*
*(बलिया, मऊ,आजमगढ़)* *मो०न०-08115659303*
*************************
*बलिया-समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय-अध्यक्ष बनी- सीमा राजभर*
*बलिया*-जनपद निवासी सीमा राजभर को समाजवादी महिला सभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी नेताओं ने हर्ष व्यक्त किया है पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रामगोविन्द चौधरी ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र की निवासी सीमा राजभर एक जुझारू एवं कर्मठ कार्यकर्ता हैं। उनके मनोनयन से पार्टी को निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी उन्होंने आगे कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एक दूरदर्शी नेता हैं और उनकी इसी सोच के तहत सीमा राजभर को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है पार्टी के जिला उपाध्यक्ष/प्रवक्ता ने कहा कि सीमा राजभर युवा एवं पार्टी के प्रति पूर्णतः समर्पित कार्यकर्ता हैं। उनके मनोनयन से पार्टी को आगामी 2027 के चुनाव में निश्चित ही लाभ मिलेगा


