
पंचायत भवन में महीनों से लटक रहा ताला
विकास खण्ड कटरा खुदागंज की ग्राम पंचायत वैवाह में पंचायत भवन में महीनों से ताला लटक रहा है। पंचायत भवन में किसी भी तरह से कोई भी कार्य नहीं किया जा रहा है। पंचायत भवन से न प्रधान को न ही पंचायत सहायक को कोई मतलब है। लोगों ने बताया है कि बिल्डिंग सिर्फ दिखावे के लिए बनाई गई है। और लोगों को किसी भी तरह का काम हो वो बाहर से कराना पड़ता है। जबकि फॉर्मर रजिस्ट्री करने के लिए जिला अधिकारी द्वारा पंचायत सहायकों को काम दिया गया। ग्रामीणों ने बताया फॉर्मर रजिस्ट्री पंचायत सहायक द्वारा नहीं की गई जिससे किसानों की जो हाल ही में सम्मान निधि की किस्त जारी गई वो भी नहीं आई और बताया कि जब पंचायत भवन खुलता ही नहीं तो कोई भी कम कैसे हो सकता है। ग्रामीणों ने पंचायत भवन को खुलने को लेकर ग्राम प्रधान को भी जिम्मेदार ठहराया है। और पंचायत भवन को लेकर जांच की मांग की है


