Advertisement

भारत-के प्रोफेशनल MMA फाइटर बागी मंदीप अब इंटरनेशनल मंच पर एक बड़े मुकाबले के लिए पूरी तरह है तैयार*


*जनता का सच-समाचार*
*रिपोर्ट-राजेश”महाजन”*
*मंडल-प्रभारी,आजमगढ़-मंडल (बलिया,मऊ,आजमगढ़)*
*मोन०-08115659303*
************************
*भारत-के प्रोफेशनल MMA फाइटर बागी मंदीप अब इंटरनेशनल मंच पर एक बड़े मुकाबले के लिए पूरी तरह है तैयार*
*बलिया*-प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक-2-मई- 2026-को बागी मंदीप का बहु प्रतीक्षित इंटरनेशनल फाइट मुकाबला JioHotstar पर लाइव प्रसारित होगा, जिसे लेकर फाइट फैंस और खेल जगत में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है यह मुकाबला सिर्फ एक फाइट नहीं, बल्कि भारतीय MMA के लिए एक बड़ा अवसर माना जा रहा है इस बड़े मुकाबले से पहले India TV पर बागी मंदीप का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू प्रसारित हो रहा है,जहां उनके सफर,तैयारी, रणनीति आने वाले इंटरनेशनल चैलेंज को लेकर विशेष बातचीत की जा रही है। किसी फाइटर को बड़े मुकाबले से पहले राष्ट्रीय मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस तरह की पहचान मिलना,उनके बढ़ते प्रभाव, प्रोफेशनल कद और इस फाइट की अहमियत को दर्शाता है बागी मंदीप का यह मुकाबला सिर्फ व्यक्तिगत जीत की लड़ाई नहीं, बल्कि भारत का प्रतिनिधित्व करने और इंटरनेशनल MMA सर्किट में भारतीय दमखम दिखाने का मौका भी है। फाइट से पहले मीडिया की सुर्खियों में रहना इस बात का संकेत है कि यह मुकाबला साधारण नहीं, बल्कि एक बड़ा इंटरनेशनल मोमेंट बनने जा रहा है-2-मई-बड़ा मंच, बड़ा मुकाबला, और भारत के लिए बड़ी चुनौती अब सबकी निगाहें बागी मंदीप की इस ऐतिहासिक फाइट पर टिकी हैं

Janta Ka Sach News