Advertisement

बलिया में ट्रक और ट्रेलर की भीषण टक्कर में चालक की मौत, दो रेफर*


*संजीव सिंह जिला संवाददाता*

*बलिया में ट्रक और ट्रेलर की भीषण टक्कर में चालक की मौत, दो रेफर*

*बलिया* : नरहीं थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी कोरंटाडीह अंतर्गत नसीरपुर मठ गांव के सामने एन एच 31 पर ट्रक और ट्रेलर की आमने सामने टक्कर में ट्रक ड्राइवर बिट्टू यादव (42) निवासी ताजपुर मांझा जमानियां जिला गाजीपुर की मौत हो गई, जबकि लाल बालू लदे ट्रेलर का ड्राइवर राम अवतार (25) व विमल (29) गंभीर रूप से घायल हो गये, जिन्हें जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है। नरहीं थाना प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार कुशवाहा ने बताया कि रविवार की रात करीब ढ़ाई बजे बालू लदा ट्रेलर भरौली के तरफ से गाजीपुर की तरफ जा रहा था। जबकि खाली ट्रक गाजीपुर की तरफ से बक्सर के तरफ आ रहा था। नसीरपुर मठ गांव गेट के सामने दाहिने तरफ आमने सामने दोनों में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दोनों चालकों को ट्रक से बाहर निकाला दोनों चालकों एवं खलासी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरहीं भेंजा, लेकिन ट्रक चालक बिट्टू यादव की मौत हो गई। जबकि ट्रेलर चालक राम अवतार, विमल निवासी अल्वेस कुइयां, थाना सोनहा,जिला बस्ती को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। ट्रक चालक बिट्टू यादव के पिता कमला यादव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।घटना के बाद हाइवे पर जाम लग गया। बाद में पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से हटवाया, तब यातायात सुचारू रूप से चालू हुआ।

Janta Ka Sach News