Advertisement

बलिया-परशुराम सेवक समिति ने मनाया भगवान परशुराम की जयंती एवं अक्षय तृतीया*


*जनता का सच-समाचार*
*रिपोर्ट-राजेश”महाजन”*
*मंडल-प्रभारी,आजमगढ़-मंडल*
*(बलिया,मऊ,आजमगढ़)*
*मो०न०-08115659303*
************************
*बलिया-परशुराम सेवक समिति ने मनाया भगवान परशुराम की जयंती एवं अक्षय तृतीया*
*बलिया*-दिनांक-19अप्रैल-2026-दिन रविवार को परशुराम सेवक समिति कुंवर सिंह चौराहा बलिया द्वारा गर्ग मेंशन आनंद नगर में भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव समारोह बहुत ही धूमधाम से मनाया गया परशुराम सेवक समिति के अध्यक्ष जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि अल्पकालिक सूचना पर सभी सम्मानित साथी कार्यक्रम में पहुंचकर अपने विचार व्यक्त किए।श्री पाण्डेय ने कहा कि भगवान परशुराम श्री राम श्री कृष्ण सब एक हैं जब जब भी अत्याचार बढ़ा है किसी भी युग में तो इसका अंत करने के लिए भगवान अवतरित हुए है भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम जी ने असत्य और अन्याय के खिलाफ अपना फरसा उठाये थे आज के परिवेश में संविधान की शपथ लेकर भी जनप्रतिनिधियों द्वारा जनता के सामने खोखले वादे पेश किया जा रहा है असमानता भेदभाव किया जा रहा है
पूर्व ब्लाक प्रमुख हनुमानगंज संजय तिवारी ने कहा कि भगवान परशुराम हमारे आराध्य देव हैं ऐसे कार्यक्रम आयोजित होते रहने चाहिए सबको एक साथ चलने की आवश्यकता है कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी बृजेश सिंह गाट ने कहा कि सभी वर्ग के लोगों के लिए भगवान परशुराम एक आदर्श है सभी को न्याय के लिए अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की आवश्यकता है आज भगवान को भी बाटा जा रहा है कार्यक्रम में मुख्य रूप से सौरभ पाठक, मोनू पांडेय,विपुल चौबे,विक्की चौबे, दीपक तिवारी,प्रमोद तिवारी, कृष्णा पाठक, पंकज उपाध्याय, पंकज मिश्रा, पियूष तिवारी,जय प्रकाश पाण्डेय, वीरभद्र सिंह ,अश्विनी तिवारी, डब्लू तिवारी,ओम प्रकाश पाण्डेय, पंकज उपाध्याय,राहुल सिंह, विपिन सिंह,अरविंद सिंह, छट्ठू कुमार,पंजाबी,इमरान टाइगर,अरून यादव, वशिष्ठ नारायण यादव, आदि सैकड़ों नौजवान उपस्थित रहे सभी के प्रति आभार जय प्रकाश पाण्डेय एडवोकेट ने व्यक्त किया

Janta Ka Sach News