Advertisement

चोरी का अपराध कारित करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की साइकिल बरामद*


*प्रेस नोट थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर दिनांक 19.04.2026*

*चोरी का अपराध कारित करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की साइकिल बरामद*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलायें जा रहे अभियान के क्रम मे, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के पर्यवेक्षण मे व प्रभारी निरीक्षक चौरी चौरा के नेतृत्व में उ0नि0 सोनालाल प्रजापति मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 141/2026 धारा 303(2) भा0न्या0सं0 से संबंधित अभियुक्त सलामत पुत्र ईश मोहम्मद निवासी ग्राम रामपुर रकबा बनिया टोला थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर को चोरी की साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त बरामदी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में 317(2) भा0न्या0सं0 की बढ़ोत्तरी की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 16.04.2026 को वादी के घर के सामने खड़ी साइकिल को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया । जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
सलामत पुत्र ईश मोहम्मद निवासी ग्राम रामपुर रकबा बनिया टोला थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर

*गिरफ्तारी के अभियोग का विवरण*
मु0अ0सं0 141/2026 धारा 303(2),317(2) भा0न्या0सं0 थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर

*बरामदगी-*
चोरी की साइकिल

*गिरफ्तारी की टीम –*
1. उ0नि0 सोनालाल प्रजापति थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर
2. कां0 अजय सिंह थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर
3. कां0 विजय वर्मा थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर

Janta Ka Sach News