
*प्रेस नोट थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर दिनांक 19.04.2026*
*सड़कों पर मोटर साइकिल से स्टंटबाजी करने वाले 03 नफर अभियुक्त के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही की गयी तथा 03 अदद मोटरसाइकिल को सीज किया गया ।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष गुलरिहा के नेतृत्व में थाना गुलरिहा की पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान सड़क पर मोटरसाइकिल पर स्टंट करते हुए पाये जाने पर आरोपी 1. मोनू निषाद पुत्र जगदीश निषाद, 2. विपिन जायसवाल पुत्र रामभजन जायसवाल , 3. राजकुमार प्रजापति पुत्र रामकरन प्रजापति निवासीगण जंगल हरपुर कोइरी टोला थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर को पुलिस हिरासत में लेकर निरोधात्मक कार्यवाही की गयी व तथा उक्त 03 अदद मोटरसाइकिल को सीज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं ।
*कार्यवाही की टीम-*
1. उ0नि0 मदन मोहन मिश्रा थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर
2. उ0नि0 अजीत कुमार थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर
3. हे0का0 शरद चौधरी थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर
4. हे0का0 दीनानाथ थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर
5. का0 दिनेश पटेल थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर


