Advertisement

राजीव दत्ता के जन्मदिन समारोह की अजमेर और भीलवाड़ा के अपराध जगत में चर्चा।


राजीव दत्ता के जन्मदिन समारोह की अजमेर और भीलवाड़ा के अपराध जगत में चर्चा।

इससे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की प्रतिष्ठा भी दांव पर।
============
जनता का सच
स्टेट चीफ राधामोहन अग्रवाल
राजस्थान कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव दत्ता का गत 13 अप्रैल को अजमेर में जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। जन्मदिन से पहले प्रमुख चौराहों पर समर्थकों ने बड़े बड़े फ्लैक्स लगाए। राजीव दत्त को एक शाही कुर्सी पर बैठा दिखाया गया। समर्थकों ने 13 अप्रैल को अजमेर के चंद्रवरदाई नगर में एक रक्तदान शिविर आयोजित किया और जयपुर रोड स्थित क्रॉसलेन होटल में बड़ा केक काटा। इन दोनों समारोह में राजीव दत्ता स्वयं उपस्थित रहे। और अपने हाथों से समर्थकों को बर्थडे केक खिलाया। राजीव दत्त इस बात को लेकर गदगद थे कि अजमेर में उनके समर्थकों की संख्या बढ़ रही है। क्रॉस लेन होटल के समारोह में तो अजमेर पुलिस के कई अधिकारी भी शामिल थे। अब जब सोशल मीडिया पर राजीव दत्ता के फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं, तब अपराध जगत में जोरदार चर्चा हो रही है। राजीव दत्ता का बर्थडे जिन लोगों ने धूमधाम से मनाया उनमें गोपाल गुर्जर, गोपी गुर्जर, मोनू गुर्जर, नारू बंजारा, सुनील खटाणा, कालू गुर्जर आदि शामिल रहे। इन्हीं में से कुछ लोगों ने अजमेर में जन्मदिन के बैनर भी लगाए। अपराध जगत में अब इसलिए चर्चा हो रही है कि जो लोग जन्मदिन मना रहे थे, वे अजमेर और भीलवाड़ा पुलिस के निशाने पर है। कहा तो यहां तक जा रहा है कि कुछ लोगों की परेड भीलवाड़ा पुलिस ने हाल ही में करवाई है। एक व्यक्ति को तो पुलिस के सामने हाथ जोड़ते हुए माफी मांगते हुए दिखाया गया। समर्थकों में ऐसे लोग भी शामिल रहे जिन पर मकानों मं कब्जा करने और लोगों के साथ मारपीट करने के गंभीर आरोप है। चूंकि राजीव दत्ता लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के विशेषाधिकारी (ओएसडी) है, इसलिए सरकार में उनका दबदबा है। अपराध जगत के लोगों को लगता है कि राजीव दत्ता के साथ रहकर अपने कारोबार को और फैलाया जा सकता है। यही वजह है कि जन्मदिन के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए जा रहे हैं। जिन लोगों ने जन्मदिन मनाया, अब उनके साथ बड़ी संख्या में अपराध जगत के लोग जुड़े रहे हैं। आम लोगों में अपना दबदबा बनाए रखने के लिए अजमेर और भीलवाड़ा में डीएनडी, एचवीएस जैसे समूह बना रखे है। इन समूह के सदस्य सोशल मीडिया पर हथियारों को लहराते हुए भी देखे जा सकते हैं। राजीव दत्ता के जन्मदिन को लेकर अपराध जगत में जिस तरह चर्चा हो रही है उससे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की प्रतिष्ठा भी दांव पर है। हालांकि ओम बिरला अपनी इमेज का बहुत ख्याल रखते हैं, लेकिन ओम बिरला और राजीव दत्ता की नजदीकियां जग जाहिर है। राजीव दत्ता को ओम बिरला के ओएसडी के रूप में ही जाना जाता है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ माह से राजीव दत्ता ने अपनी सक्रियता बढ़ाई है। उन्हें अजमेर के पंचशील क्षेत्र में कुछ ज्यादा ही सक्रिय देखा गया है। चूंकि राजीव दत्ता लोकसभा अध्यक्ष से जुड़े हुए हैं, इसलिए उम्मीद जताई जा रही है कि उनके आगमन पर भाजपा के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। लेकिन 13 अप्रैल को जन्मदिन समारोह में भाजपा का एक भी कार्यकर्ता शामिल नहीं हुआ।

हिस्ट्रीशीट खोलने के आदेश:
अजमेर के जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने घूघरा निवासी दीपक खटाणा के खिलाफ हिस्ट्रीशीट खोलने के आदेश हाल ही में दिए है। दीपक खटाणा पर गत वर्ष कानस निवासी जयसिंह रावत को बुरी तरह पीटने के आरोप है। दीपक खटाणा अभी तक फरार है, जबकि पीडि़त जय सिंह अपने टूटे हाथ पैर का इलाज अस्पताल में करवा रहा है। इसी प्रकार भीलवाड़ा के पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र यादव ने भी गुंडा तत्वों के खिलाफ सख्त रुख अपना रखा है। गुंडातत्वों की सार्वजनिक परेड करवाने में धर्मेन्द्र यादव कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। राजीव दत्ता के जन्म समारोह

Janta Ka Sach News